हजारीबाग के लोटवा डैम में 6 बच्चे डूबे, तीन का शव निकाला गया, अन्य की तलाश जारी

0

झारखंड में हजारीबाग से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत लोटवा डैम में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई।
सभी बच्चे हजारीबाग के एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र हैं।
अब तक तीन बच्चों का शव पानी से निकाला जा चुका है।
जबकि अन्य बच्चों की तलाश जारी है।
पुलिस और स्थानीय गोताखोर डैम में बच्चों की तलाश में जुटे हैं।
हजारीबाग के लोटवा डैम में 6 बच्चे डूबे, तीन का शव निकाला गया, अन्य की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के सालपर्ण जंगल से सटे लोटवा डैम में पिकनिक मनाने बच्चे पहुंचे थे। वे सभी डैम में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोटवा डैम में डूबने वाले छह बच्चों के नाम हैं- शिवसागर, (मटवारी), सुमीत कुमार, प्रवीण गोप (दिपूपढ़ा), रजनीश पांडेय (ओकनी), मंयक (मटवारी) औऱ ईशान सिंह (दिपूगढ़ा)।

वहीं इस घटना के बाद मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि ने दुख जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *