कलश यात्रा के साथ हुई पूजा व श्रीराम कथा की शुरूआत

0

कलश यात्रा के साथ हुई पूजा व श्रीराम कथा की शुरूआत

श्रीराम का चरित्र सदा के लिये प्रेरणास्त्रोत रहेगा : संजय सोनी
गढ़वा : शहर से सटे गायत्री शक्तिपीठ कल्याणपुर में नवरात्रि के अवसर पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है. रविवार की शाम में श्रीराम कथा की शुरूआत गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजय सोनी, व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सरयू चंद्रवंशी एवं शोभा सोनी ने संयुक्त रूप से अखंड दीप जलाकर एवं रामचरित मानस की पूजा करके किया. कार्यक्रम में आयोजक ओम समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर संजय सोनी ने वर्तमान समय में श्रीराम कथा के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि श्रीराम आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितना प्राचीन काल में थे. वे सदा के लिये प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे. इसके पूर्व शक्तिपीठ परिसर से ओम समिति के सदस्यों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा की शुरूआत पंचायत के मुखिया अशोक कुमार, सरयू चंद्रवंशी एवं भाजपा नेता विनय चंद्रवंशी ने बालिकाओं को मुख्य कलश प्रदान कर किया. कलश यात्रा में जयघोष के साथ निकाली गयी कलश यात्रा कल्याणपुर स्थित दानरो एवं घीवा नदी के संगम पर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा. जिसे पुन: शक्तिपीठ परिसर में लाकर स्थापित किया. मुख्य यजमान के रूप में अनिल विश्वकर्मा और उनकी पत्नी उर्मिला देवी ने पूजन किया. कलश यात्रा को सफल बनाने में गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अखिलेश कुशवाहा, प्रभुदयाल प्रजापति, अशोक विश्वकर्मा, मिथिलेश कुशवाहा, ओम समिति के अध्यक्ष चंद्रमणि कुमार, सचिव संदीप कुमार, पप्पू कुमार, वार्ड पार्षद अजीत शर्मा, गौतम विश्वकर्मा आदि ने सक्रिय योगदान दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *