उदयामान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न,सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

उदयामान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न,सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
संवाददाता नीलांबर पीतांबरपुर।

उदयामान सूर्य को अर्घ्य अर्पित के साथ ही लोक आस्था का महान पर्व छठ मंगलवार को शांति पूर्वक प्रखंड क्षेत्र में सम्पन्न हुआ।वहीं छठ पूजा के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत कोट खास सूर्य मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें एक से बढ़कर एक सुंदर झांकी का भी आयोजन हुआ।साथ ही मलय नदी छठ घाट पथरही,कुशवाहा टोला,गोपालगंज, गुरीयादामर,लेस्लीगंज,ढेला,चौरा, कुंदरी सहित आसपास के क्षेत्र में भक्ति में गीतों से सराबोर रहा। साथ ही साथ ही लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा जगह जगह बेरीकेटिंग के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।मौके पर उमेश दुबे,गौरव दुबे,रामकृष्ण दुबे,राहुल देव,अरविंद डिसिल्वा,चन्दन सोनी, सन्नी ठाकुर सहित विभिन्न छठ पूजा के समितियों के सदस्य सक्रिय दिखे।