छठ महापर्व पर लायन्स क्लब गुमला की सराहनीय पहल — मुरली बगीचा तालाब में जल शुद्धिकरण व स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश
छठ महापर्व पर लायन्स क्लब गुमला की सराहनीय पहल — मुरली बगीचा तालाब में जल शुद्धिकरण व स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश
गुमला – लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर लायन्स क्लब ऑफ गुमला ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए शनिवार को मुरली बगीचा तालाब में स्वच्छता एवं जल शुद्धिकरण अभियान चलाया। नहाय-खाय के दिन छठ व्रतियों को स्वच्छ और शुद्ध जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लायन्स क्लब अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद के नेतृत्व में हुए इस अभियान के दौरान तालाब के भीतर जल में चुना डाला गया तथा सतह पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। इससे छठ व्रतियों को स्वच्छ वातावरण में पूजा-अर्चना करने की सुविधा सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर लायन्स रीजन चेयरपर्सन अशोक कुमार जायसवाल, जोन चेयरपर्सन शंकर लाल जाजोदिया, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, लायन्स सचिव योगेन्द्र प्रसाद साहू, लायन्स दामोदर कसेरा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जोन चेयरपर्सन शंकर लाल जाजोदिया ने कहा की छठ महापर्व लोक आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है। लायन्स क्लब गुमला द्वारा जल शुद्धिकरण का यह प्रयास समाज के प्रति सेवा भावना और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें त्योहारों को केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में भी मनाना चाहिए।
वहीं, स्थानीय समाजसेवी मनोज उरांव, सदीप उरांव और रामदेव सिंह ने भी इस अभियान में सक्रिय योगदान दिया।
छठ व्रतियों एवं स्थानीय नागरिकों ने लायन्स क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में स्वच्छता, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देते हैं।
लायन्स क्लब गुमला की यह पहल छठ पर्व की पवित्रता को और भी प्रखर बनाती है तथा समाज को सेवा, स्वच्छता और एकजुटता का प्रेरक संदेश देती है।

