पांकी में नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में पांकी विधायक के नेतृत्व में निकला गया आक्रोषपूर्ण कैंडल मार्च

पांकी में नाबालिक दलित बच्ची के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता के नेतृत्व में शनिवार की संध्या प्रखंड के कर्पूरी ठाकुर चौक से आक्रोषपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया, आक्रोषपूर्ण कैंडल मार्च में विधायक के साथ भाजपा के दर्जन नेताओं समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे, इस दौरान लोग हाथ में मोमबत्ती एवं तख्ती लेकर बलात्कारी को फांसी दो, पीड़ित को न्याय दो के जोरदार नारे लगाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व पीड़िता दुर्गा पूजा के अवसर पर रामायण देखने गई हुई थी इसी बीच उसके साथ यह घटना हुई। मामले की जानकारी होने के बाद विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर
प्रशासन और पुलिस से यह मांग किया है कि वे इस मामले में तेजी से कार्रवाई करें, दोषियों को कठोर सजा फांसी दिया जाए, ताकि ऐसा घृणित कृत्य करनेवाले दोषियों को इस प्रकार की घृणित घटना करने से पहले सोचना पड़े।कैंडल मार्च कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक से शुरू हुआ और भागत सिंह चौक होते हुए पांकी नगर का भ्रमण किया, कैंडल मार्च कार्यक्रम में विधायक के अलावे,भाजपा नेत्री श्रीमती लवली गुप्ता, भाजपा नेत्री श्रीमती मंजूलता दुबे,पांकी मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह,अजय गुप्ता,पांकी विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि मिटीं वर्मा मनातू विधायक प्रतिनिधि के अलावे सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।