गढ़वा: ऑल इंडिया लियाफी शाखा गढ़वा की बैठक सम्पन्न, पुनर्गठन की तिथि 5 अक्टूबर निर्धारित
गढ़वा:– ऑल इंडिया लियाफी शाखा गढ़वा का एक बैठक पुनर्गठन के लिए सुबह 8 बजे से बंधन मैरेज हॉल नवादा मोड़ गढ़वा मे रखा गया जिसमे ऑल इंडिया लियाफी का पुनर्गठन संबंधी चर्चा किया गया।
तत्पश्चात पुनर्गठन का तिथि 5 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे से बंधन मैरेज हॉल नवादा मोड़ गढ़वा मे कराने निर्णय लिया गया साथ ही साथ भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा गढ़वा के सभी अभिकर्ता बंधुओ से आग्रह है कि आप सभी उपरोक्त तिथि को ससमय कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर पुनर्गठन को सफलतापूर्वक संपन्न करने में अपना अहम योगदान दें l पुनर्गठन मे जमशेदपुर डिवीजन काउंसिल के द्वारा तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं
जिनमे जमशेदपुर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,पार्थोपाल चौधरी (मंडल सचिव ),विनोद कुमार उपाध्याय (फेडरल इसी मेंबर,नरेश प्रसाद (सह सचिव ) शामिल रहेंगे।
इस बैठक मे मुख्य रूप से ऑल इंडिया लियाफी शाखा गढ़वा के अध्यक्ष शैलेश नंदन सिन्हा , सचिव अजय प्रसाद यादव , इसी मेंबर राम बहादुर साह , उपकोषाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला , संदीप कुमार , कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार गुप्ता सहित अन्य अभिकर्ता उपस्थित थे

