चितरपुर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया

0

चितरपुर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सेमेस्टर-छः के छात्रों को विदाई दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संज्ञा, मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. जूही उपाध्याय तथा छात्रों ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ संज्ञा ने कहा कि विदाई हर छात्र के जीवन में नयी शुरुआत लेकर आती है, और यह सुबह में सुगंधित नयी पुष्प की भांति ख़िलता है। मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. जूही उपाध्याय ने कहा कि आप सभी छात्रों के आनेवाले भविष्य में यह महाविद्यालय एक मील के पत्थर के समान सिद्ध होगा आपके साथ बिताए हुए पल हमारे लिए सदा अविस्मरणीय रहेगा, उन्होंने छात्रों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएँ दी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्रो. निरंजन महतो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय की प्रो. ज्योति कुमारी, प्रो. अंजू कुमारी, प्रो. रेवालाल पटेल, प्रो. उत्तम कुमार, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. मीना मुंडा सहित प्रियंका कुमारी, ज्योति, मधु, संध्या, पूजा, मनीषा सहित छात्र-छात्राएँ उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed