दुर्गोत्सव:15 अक्टूबर से शुरू हो रही है नवरात्रि,हाथी पर सवार होकर माँ दुर्गे का आगम

0

दुर्गोत्सव:15 अक्टूबर से शुरू हो रही है नवरात्रि,हाथी पर सवार होकर माँ दुर्गे का आगम

पिंटू सिंह पांकी प्रभात खबर :-इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्तूबर 2023, रविवार से हो रही है। मां दुर्गा को समर्पित यह पर्व 15 अक्तूबर से शुरू होकर 23 अक्तूबर 2023, मंगलवार तक चलेगा। वहीं 24 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वैसे तो माता रानी सिंह की सवारी करती हैं, लेकिन नवरात्रि में जब धरती पर आती हैं तो उनकी सवारी बदल जाती है। मां जगदंबे के आगमन की सवारी नवरात्रि के प्रारंभ वाले दिन पर निर्भर करती है। यानी नवरात्रि की शुरुआत जिस दिन होती है, उस दिन के आधार पर उनकी सवारी तय होती है। इसी प्रकार से वह जिस दिन विदा होती हैं, उस दिन के आधार पर प्रस्थान की सवारी तय होती है।

घटस्थापना 15 अक्टूबर को होगा

पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात 11.24 मिनट पर शुरू होगी और 16 अक्टूबर 2023 को प्रात: 12.03 मिनट पर समाप्त होगी.शारदीय नवरात्रि में इस बार घटस्थापना के लिए 15 अक्टूबर को सुबह 11.44 से दोपहर 12.30 तक शुभ मुहूर्त है. भक्तों को कलश स्थापना के लिए 46 मिनट मिलेंगे. इस दिन चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है.

हाथी पर सवार होकर आ रही है माँ

साल 2023 में शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा सिंह पर नहीं बल्कि हाथी पर सवार होकर आएंगी. सोमवार के दिन नवरात्रि की शुरुआत हो तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है. इसे अति शुभ माना गया है. खेती के लिए इसे अच्छा माना जाता है. व्रती को समृद्धि प्राप्त होती है.वहीं जानकारों के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के प्रस्थान की सवारी मुर्गा होगी. नवरात्रि का समापन शनिवार और मंगलवार के दिन होता है, तो मां दुर्गा मुर्गे पर प्रस्थान करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *