झारखंड के दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उसकी गिरफ़्तारी पटना से हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित मिश्रा के रूप में हुई है, जो गिरिडीह के राजेन्द्र नगर इलाके का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी अंकित मिश्रा ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को उड़ाने की धमकी दी थी