नगर निगम के अधिकारियों पर जमावड़े और मनमानी का आरोप

झामुमो जिला कोषाध्यक्ष विशाल सिन्हा ने नगर निगम में बैठे अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां वर्षों से क्लर्क, किरानी और बड़ा बाबू एक ही पद पर जमे हुए हैं। न तो उनका तबादला हो रहा है और न ही पदोन्नति।

उन्होंने सवाल उठाया कि पता नहीं इन पर कोई उच्च अधिकारी है भी या नहीं, या फिर यही “ऑल इन ऑल” बने बैठे हैं। इतना ही नहीं, विशाल सिन्हा ने आरोप लगाया कि ये अधिकारी अपने रिश्तेदारों के नाम पर ठेकेदारी तक करा रहे हैं, जिससे पूरे सिस्टम में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार फैला हुआ है।