मेराल प्रखंड में किराना दुकान से 40 बैग अवैध खाद जप्त

मेराल प्रखंड के चामा गांव में बैगर अनुज्ञप्ति लाइसेंस के किराना दुकान में 40 बैग अवैध खाद जप्त किया गया है। इस संबंध में प्रखंड प्रभारी कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी ने बताया कि 24 अगस्त को बिना अनुज्ञप्ति के अवैध खाद रखकर ऊंचे दामों पर बेचने की सूचना मिली थी। जिस पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ जसवंत नायक निर्देश पर पुलिस बल के सहयोग से जांच किया गया जांच के दौरान मौके पर प्रभारी बीडीओ जसवंत नायक थाना प्रभारी विष्णु कांत भी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। जांच के दौरान यूरिया डीएपी तथा पोटाश खाद 40 बैग जप्त किया गया। उन्होंने कहा कि बिना अनुज्ञप्ति लाइसेंस के अवैध खाद बेचने वाले चामा गांव निवासी हबीब अंसारी पिता नासिर अंसारी विरुद्ध थाने में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी के द्वारा प्राथमिक की दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।