“राजीव गांधी की जयंती पर बोकारो में मनाया गया सद्भावना दिवस, देवाशीष मंडल ने किया वृक्षारोपण व श्रद्धांजलि अर्पित”
बोकारो:- देश के पुर्व प्रधानमंत्री, कम्प्यूटर क्रांति एवं सुचना क्रांति के नायक , भारत रत्न राजीव गांधी जी का जन्म जयंती पर बोकारो जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने अपने आवासीय कार्यालय भोजुडीह में एक कार्यक्रम रखकर राजीव जी का जन्म दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।
राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात उपस्थित सभी महानुभावों ने चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवाशीष मंडल ने बताया कि राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ। शिक्षा प्राप्त कर पायलट बनें। 1980 में जब संजय गांधी जी का मृत्यु हो गई तब इंदिरा गांधी जी ने उन्हें अमेठी लोकसभा चुनाव में में खड़ा किए और राजीव जी 1981 में सांसद बने।
आपरेशन ब्लू स्टार से बोखलाऐ अकाली दल के समर्थक इंदिरा जी के अंगरक्षक ने जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी का हत्या कर दी उस समय राजीव जी को प्रधानमंत्री का पदभार सौंपा गया। उसके बाद के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राजीव जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और 414 लोकसभा में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाई। उनके प्रधानमंत्रीत्व काल में सुचना क्रांति, कम्प्यूटर क्रांति, पंचायती राज को सशक्त एवं अधिकार में बढ़ोत्तरी, 33% महिलाओं को चुनाव में आरक्षण, 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार एवं जवाहर लाल नवोदय विद्यालय की स्थापना जैसी कई महत्वपूर्ण कार्य कर आधुनिक भारत निर्माण में अपनी अहम योगदान दिए। जिसके लिए राजीव गांधी जी सदा याद किए जाएंगे।राजीव गांधी जी के जन्म जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रफुल्ल गोप, दुर्गा रजवाड़, बसंत मंडल, रामनारायण गुप्ता,सुमन कुमार साहा, जलेश्वर महतो, राजु सिंह, हरेन गोप,तपन महतो, सपन गोप, कमलेश रजक, विनोद कर्मकार, मनोजीत साहा, मदन प्रसाद, सुभाष बाउरी, लालमोहन गोप, परमेश्वर महतो, बबलु गोप, उमर अली, राजेश शर्मा, सैरुन निशा,मानु रजवाड़, पार्वती रजवाड़, उमा देवी, कुन्ती देवी, सोनी कुमारी, रजीया बीबी, सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

