श्रीश्याम कंपनी की मनमानी तानाशाही के कारण मजदूर आंदोलन को बाध्य :महेश कुमार सिंह
लोहरदगा : झारखण्ड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ जिला शाखा लोहरदगा की आम बैठक महेश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में इक्युलिप्टस मैदान समाहरणालय के समक्ष सम्पन्न हुई, जिसमें नगर परिषद प्रशासक लोहरदगा द्वारा दि0 30 जुलाई 25 को दिपा गया आश्वासन कि ” 08 अगस्त 25 तक बकाये वेतन का भुगतान हो जायेगा।”-की समीक्षा की गई और निर्णय लिया गया कि युनियन 15 दिन तो क्या 05 महीने से नियमित वेतन भुगतान की मांग करते आ रही है।लेकिन श्रीश्याम कम्पनी गहरी निद्रा में सोई हुई है।03 महीना पहले भी नगर प्रशासक पूरे बकाए वेतन का भुगतान का आश्वासन दिये थे। लेकिन वह आश्वासन ढाक का तीन पात निकला।अगर दि0 30 अगस्त 25 के आश्वासन का हाल भी वही रहा तो लाचार होकर कर्मचारी महासंघ लोहरदगा को किसी भी दिन से हड़ताल पर जाने को बाध्य होना पड़ेगा,जिसकी जबावदेही जिला प्रशासन पर होगी।क्योंकि उपायुक्त लोहरदगा को भी कई बार पेपर के माध्यम से तथा लिखित भी अनुरोध किया जा चुका है।

