जीवन दीप हॉस्पिटल अखौरी कॉलोनी ने निशुल्क स्वास्थ शिविर का किया आयोजन
लोहरदगा : लोहरदगा अखौरी कॉलोनी स्थिति जीवन दीप हॉस्पिटल लगातार सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है इसी के तहत सेन्हा प्रखंड के नींगनी गाँव में अवस्थित कमला देवी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रोहित उर्फ़ रवि वर्मा और डॉक्टर अंजनी कुमार के नेतृत्व में स्कूल के लगभग 160बच्चों का निशुल्क स्वास्थ जाँच कराया गया| इस अवसर पर बच्चों को वर्षा ऋतू में गर्म पानी पीने की सलाह दिया गया, कोई भी गरिष्ठ भोजन वर्जित किया गया | इस अवसर पर डॉक्टर अंजनी कुमार ने कहा की शरीर स्वास्थ शरीर में ही स्वास्थ मन का वास होता है, नियमित सुबह उठ कर शौच क्रिया से निवृत होकर योगासान करना जरुरी है 14आयु वर्ग तक अच्छी डाइट लेना जरुरी है,भोजन में दूध का सेवन किया करें और पानी गर्म ही सेवन किया करें | स्वास्थ जाँच में नर्स चन्द्रमाणी कुमारी, सनम कुमारी, सहायक अनिल कुमार, रघु देवघरिया और लैब टेक्निसियन ऋषभ कुमार ने सहयोग किया | स्कूल के प्रधानाध्यापक लोकेश भूषण ने कहा की जीवन दीप हॉस्पिटल का कार्य सराहनीय और मानवीय रहा है मेरे स्कूल के बच्चों को छः माह तक निशुल्क स्वास्थ जाँच कराना मानवीय और सराहनीय कार्य है |

