फलदार पौधारोपण सह वितरण कार्यक्रम
2 अगस्त 2025,श्रावण मास,नवमी तिथि को सेवा भारती,रांची विभाग के माध्यम से पल्लव मॉडर्न पब्लिक स्कूल,बरौदी,गिंजो ठांंकुरगांव में पौधारोपण एवं पौधा वितरण किया गया। आम के 101फलदार पौधे छात्र- छात्राओं के मध्य वितरित किए गये। कार्यक्रम रमेश प्रसाद गुप्ता संयोजक सेवा भारती रांची विभाग के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रांची विभाग के प्रचारक श्री मंटू कुमार ने किया।
पौधारोपण संयुक्त रूप से प्रचारक मंटू कुमार,रमेश प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार अध्यक्ष, सेवा भारती, रांची सुनील कुमार,अवकाश प्राप्त, भारतीय वन सेवा,कृष्ण साहू विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा किया गया। मौके पर मंटू कुमार ने कहा कि पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण हेतु प्लास्टिक का प्रयोग न करें। रमेश प्रसाद गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि मां के नाम पर एक पेड़ लगाएं। पेड़ से मानव अनेक प्रकार से लाभान्वित है। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देते बालिकाओं के बीच फलदार पौधा वितरण किया गया। आई एफ एस सुनील कुमार ने पर्यावरण,जलवायु संरक्षण हेतु अनेक बातें बताई। वन महोत्सव में रमेश प्रसाद गुप्ता,सेवा भारती की टोली सहित विद्यालय परिवार का योगदान सराहनीय रहा है ।

