कारगिल विजय दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों और आचार्यों को सम्मानित किया गया
आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू से एक शिष्ट मंडल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंच कर विगत शनिवार, 26 जुलाई 2025 को आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यालय के भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार पाने वाले बच्चों में सुश्री सलोनी, खुशी, अंजलि, आस्था, माही, शिल्पा, ऋषिता, आराध्या, पिंकी, शानवी, चंचला, अनुष्का, आरोही, साक्षी, रिया, ज्योति कुमारी, दिव्यांशी, नूतन, सुहानी, श्रेया, पायल, अनीता, वाणी, ज्योति, अभिरुचि, इत्यादि ब्यालिश बच्चे शामिल रहे।
तत्पश्चात कार्यक्रम के निदेशक संगीत आचार्य श्री अंजनी कुमार सिन्हा, आचार्या श्रीमती सुशीला कुमारी, आचार्या श्रीमती आराधना सिंह, गायिका अर्पिता मिश्र, अंजली मिश्र, तबला वादक आयुष कुमार सिन्हा और उन्मुक्त कुमार को भी अंगवस्त्र के द्वारा सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के शिष्ट मंडल में परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, सम्मानित सदस्य लक्ष्मी नारायण तिवारी और पंकज कुमार तिवारी शामिल रहे।

