भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व.सुशील चौबे(टिकैत चौबे )के परिजनों से मिले सांसद-हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने अपने संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत विश्रामपुर के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सुशील कुमार चौबे (टिकैत चौबे ) जी के विगत दिनों हुई आकस्मिक निधन पर रेहला स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाक़ात की और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनायें व्यक्त की. उन्होंने स्व. चौबे के छोटे पुत्र, पूर्व प्रमुख श्री सुनील चौबे जी से न सिर्फ स्व. चौबे के निधन के बारे में विस्तृत जानकारी ली बल्कि परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया.सांसद श्री राम ने कहा कि टिकैत चौबे जी का निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है क्योंकि भाजपा के स्थापना काल से ही वे संगठन से जुड़े हुये थे और राम जन्मभूमि आंदोलन में भी काफी सक्रिय थे. राजनीति में उनकी छवि कड़क व ईमानदार नेता के रूप में थी। उन्होंने कभी भी अपनी जिंदगी में मानवीय मूल्यों से कोई समझौता नहीं किया और न ही किसी दबाव में आकर कोई राजनीतिक निर्णय लिया।
शुरुआती दौर से ही उन्होंने पार्टी के समर्पित सिपाही के रूप में जीवन पर्यंत कार्य करते रहे। पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने बखूबी ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया था। वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी रहकर लोगों की समर्पित भाव से सेवा किये थे, उनकी कमी क्षेत्र व भाजपा दोनों को हमेशा खलेगी।बताते चले कि स्व. चौबे अपने पीछे 5 पुत्री एवं दो पुत्र समेत पूरा परिवार छोड़कर गए हैँ. उक्त मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि श्री विजय ओझा,सांसद प्रतिनिनिधि श्री अनुज पाण्डेय,श्री मनीष कुमार, श्री सुशील सिंह,भजपा के वरिष्ठ नेता श्री ईश्वरी पाण्डेय, श्री विनय चौबे, श्री दुर्गा चौबे, श्री विकास चौबे, श्री ब्रजेश दुबे, अमन, माही, नवीन पाण्डेय आदि समेत कई लोग उपस्थित रहे.

