पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद को ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने दी श्रद्धांजलिै।
कहा, सीधे और सरल व्यक्तित्व के धनी ज्योतिन दा थे मजदूरों की आवाज!
गिरिडीह के पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद उर्फ ‘ज्योतिन दा’ के निधन पर आज ‘ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक’ ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
पार्टी नेता एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने कहा कि, वे एक सीधे, सरल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। विधायक बनने पर जाने पर भी उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ।
कहा कि, आज उनके निधन से मजदूरों की आवाज थम गई है। उन्होंने जीवन भर मजदूरों के लिए संघर्ष किया। वे लंबे समय तक याद किए जाएंगे

