राॅंची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति बदले गए, डॉ डीके सिंह को सौंपी नई जिम्मेदारी
राज्यपाल ने राॅंची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति दिनेश कुमार सिंह को हटा दिया है। अब उनकी जगह पर झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय रांची के कुलपति डॉ डीके सिंह को प्रभारी कुलपति बनाया है। जो अगले आदेश का प्रभावी रहेगा। साथ ही कुलाधिपति कार्यालय ने निर्देश दिया है कि विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशासनिक कार्यों को छोड़कर किसी भी प्रकार के नीतिगत निर्णय के लिए कुलाधिपति की स्वीकृति अनिवार्य होगी।

