“गिरिडीह चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, EPFO पदाधिकारी ने दी विस्तृत जानकारी”

भारत सरकार द्वारा इस वर्ष के प्रस्तुत बजट में प्रधानमंत्री रोजगार योजना के नाम से एक नई योजना लागू की गई है जिसमें नियोक्ता एवं नियोजित कर्मचारी दोनों को ही कई लाभ प्रदान किए गए हैं।
इस विषय पर विस्तृत जानकारी देने के लिए गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा श्री सुजीत कुमार प्रवर्तन पदाधिकारी, कर्मचारी भविष्य निधि विभाग को होटल मधुबन वैग्गिस में विस्तार से जानकारी देने के लिए आमंत्रित किया गया।
श्री सुजीत कुमार ने विस्तार से सभी उपस्थित सदस्यों को इस योजना के लाभ के बारे में बताया।
कई सदस्यों ने कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित कई प्रश्न श्री सुजीत कुमार जी से पूछे जिनका उन्होंने विधिवत्त जवाब भी दिया।
कार्यक्रम में चेंबर अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला महासचिव प्रमोद कुमार सह सचिव प्रवीण बगड़िया ध्रुव संथालिया संजय भूडोलियां निर्मल कुमार उदित डालमिया आदि कई सदस्य उपस्थित रहे।