“108 एम्बुलेंस हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, हेमंत सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर भाजपा का तीखा हमला”

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा गया है। 108 सरकारी एम्बुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं इससे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है तत्काल सेवा ठप हो चुका है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार हमेशा जनविरोधी नीतियों में लगी हुई है एम्बुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को दम तोड़ने की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। हेमंत सरकार में बैठे स्वास्थ्य मंत्री बयान वीर बने रहते हैं लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर वे कभी गंभीर नहीं है। झारखंड की जनता त्राहिमाम कर रही है उन्होंने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों का मांग पर बात करनी चाहीए। गढ़वा सहित पूरे झारखंड का स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गया है। मरीज को भारी कठीनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मंत्री मुख्यमंत्री अफसर अपने लोगों का ईलाज दुसरे राज्यों में करा रहे हैं लेकिन झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद ही बीमार की हालत में कराह रही है वहीं गरीब जनता त्राहिमाम कर रही है स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के बजाय दुसरे मामले में सिर्फ बयानबाजी करने में लगे रहते हैं लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था ठप हो चुका है इस पर वे मौनी बाबा बने हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जनता के समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पुरे झारखंड में हड़ताल पर चले गए हैं आखिर सरकार ने समाधान होने तक अबतक वैकल्पिक व्यवस्था क्या किया?? एंबुलेंस के अभाव में गढ़वा जिले सहित पूरे झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गया है। विभागीय स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अगर स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं कर सकते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहीए।