“रमकंडा में नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन, विधायक आलोक चौरसिया ने की शुरुआत”

चैनपुर के निवासी श्री अखिलेश गुप्ता द्वारा गढ़वा जिला के रमकंडा प्रखंड के रमकंडा में स्थापित नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्री आलोक कुमार चौरसिया द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री चौरसिया ने श्री गुप्ता को उनके इस नए उद्यम की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि यह पेट्रोल पंप न केवल स्थानीय लोगों की सुविधा को बढ़ाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।