प्रधानमंत्री की मन की बात से सेवा भावना की प्रेरणा जाग्रत होती है : अशोक कांशयकार (नगर उपाध्यक्ष )
लोहरदगा: लोहरदगा जिले में रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में लोहरदगा नगर के विभिन्न बूथों पर “मन की बात” कार्यक्रम का 124 वां एपिसोड सुना गया।इस दौरान कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का उल्लेख किया,जिनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था और मात्र 18 वर्ष की आयु में देश के लिए फांसी दी गई। ऐसे उदाहरण हमें भारत के इतिहास और युवाओं की बलिदान भावना को समझने का अवसर देता हैं।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुमला जिले के ओम प्रकाश साहू का उल्लेख किए जो पहले नक्सली गतिविधियों में संलिप्त था। लेकिन अब मछली पालन के ज़रिए एक बेहतर जीवन जी रहा है।कैसे सरकार की योजनाओं ने युवाओं को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।प्रधानमंत्री ने बताया कि पहले बसिया गुमला प्रखंड जैसे क्षेत्रों में नक्सलवाद का इतना प्रभाव था कि लोग डर के कारण पलायन कर जाते थे। परंतु अब केंद्र सरकार की कई योजनाओं से प्रेरित होकर युवाओं को स्वावलंबी बनने का अवसर दिया है।प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कोई भी काम असंभव नहीं होता,बल्कि व्यक्ति के भीतर इच्छाशक्ति होना चाहिए।ऐसे प्रयासों से देश के युवा आज न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं,बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता के जिक्र करते हुए कहा की भारत सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी।जिसका उद्देश्य था भारत को खुले में शौच से मुक्त बनाना और साफ़-सुथरा बनाना।इस समय इसका नारा था एक कदम स्वच्छता की ओर स्वच्छता केवल सरकार या सफाई कर्मचारियों की ज़िम्मेदारी नहीं है,बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।हमें खुद से शुरुआत करनी चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।इस दौरान नगर कार्यक्रम में शामिल, प्रदीप कांशयकार ,दीपक कुमार,विकास कांशयकार ,रामकुमार प्रसाद,धनेश महतो,बबलू साहू,टिंकू ठाकुर,मनीता प्रसाद,सुनीता देवी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

