प्रियंका भारती बनी डिप्टी कलेक्टर

चतरा। पत्थलगड्डा प्रखंड के बरवाडीह गांव निवासी प्रियंका भारती 193वां रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बनी है। उनका पति दिलीप कुमार रांची में नगर पालिका पदाधिकारी है। प्रियंका ने दूसरी प्रयास में सफलता पायी। पहला प्रयास में जिला नियोजन पदाधिकारी बनी थी। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा अपने मायके हजारीबाग जिला बड़कागांव प्रखंड के बादम गांव से किया। इंटर व स्नातक हजारीबाग के वोमेंस कॉलेज से की थी। सफलता का श्रेय अपने पति, चाचा-चाची व गुरूजनो को दिया है। कहा कि प्रेरणास्त्रोत चाचा जागो महतो, गौतम कुमार व चाची सुमन गुप्ता है। सभी जेपीएससी क्वालीफाई कर डिप्टी कलेक्टर है।

You may have missed