महुआडांड़ के चुटिया गांव में हर्षोल्लास के साथ मना 76वां वन महोत्सव, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक रामचंद्र सिंह
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बरवाडीह(लातेहार) : लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड के चुटिया ग्राम में शनिवार को वन विभाग द्वारा 76वां वन महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य मनिका विधायक रामचंद्र सिंह शामिल हुए। विधायक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज, गीत व नृत्य के माध्यम से उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई, । इसके बाद वन विभाग द्वारा सामाजिक वनिकी डीएफओ अजीत कुमार सिंह लातेहार ड़ीएफओ प्रवेश अग्रवाल व विधायक रामचंद्र सिंह और उनके समर्थकों को पौधा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने संबोधन में विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने का एकमात्र उपाय हरियाली बढ़ाना है। उन्होंने कहां कि सरकार की ओर से चलाई जा रही वन संरक्षण योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना जरूरी है। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों ग्रामीणों के सामने वन विभाग, विधायक व उनके समर्थकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर रेंजर उमेश कुमार दूबे, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तिखार अहमद, प्रखंड उपप्रमुख एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, वरिष्ठ नेता रामनरेश ठाकुर, किशोर तिर्की, फादर दिलीप, फादर सुनील, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजित पाल कुजूर, मुखिया रानु खान, लुईस एक्का, पंचायत समिति सदस्य संजय तिग्गा, शहीद खान, बसारत अली, नसीम अंसारी, रिंकू खान, युवा कांग्रेस के सुबोध खलखो, शकील खान, शहीद अख्तर सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

