सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
झारखंड तैराकी संघ के तत्वावधान में जिला तैराकी संघ की ओर से आगामी 12-13 जुलाई 2025 को जमशेदपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्विमिंग पूल में आयोजित 15वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का प्रदर्शन शानदार रहा।
इस तैराकी प्रतिसपर्धा में सलूजा गोल्ड के कुल 9 अभ्यार्थी शामिल हुए जिसमे सभी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा । सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों में कक्षा चार के रुपेश कुमार राणा ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर फ्री स्टाइल के लिए एक एक रजत पदक जीते। वहीं 200 मीटर फ्री स्टाइल कक्षा सातवीं के जपजीव सिंह सलूजा, अभय रंजन और अशिवनी कुमार ने अपना दब दबा कायम रखते हुए रजत पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। कक्षा के नौवीं के अभिषेक कुमार शर्मा ने 400 मीटर फ्री स्टाइल , 200 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर फ्री स्टाइल में एक एक ब्रोंज मैडल अपने नाम किया। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन से पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित हैं। गौरतलब हैं की तैराकी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए विद्यार्थी महीने भर से विद्यालय के स्विमिंग कोच घनश्याम रजक के मार्गदर्शन में पसीना बहा रहे थे और अंततः उनकी मेहनत रंग लायी।विद्यालय की निर्देशक रमनप्रीत कौर सलूजा ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्थिरता को को बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत पर विद्यालय के प्रबंध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व्यक्त की एवं विद्यालय का मान बढ़ाने के लिए उनका धन्यवाद किया I

