मनिका विधायक प्रतिनिधि ने 34 मोहर्रम ईमाम बाड़ा कमेटी को सहयोग राशि प्रदान कर सहयोग किया।
मनिका- मनिका कांग्रेस कार्यालय में दिन शनिवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव के नेतृत्व में। मनिका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में मोहर्रम कमेटी को अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा, तथा मनिका कांग्रेस कार्यालय में 34 मोहर्रम ईमाम बाड़ा कमेटी के सदस्यों को सहयोग राशि प्रदान कर सहयोग किया। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधित्व दरोगी प्रसाद यादव ने कहा की मनिका विधान सभा के लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर मनिका क्षेत्र के 34 मोहर्रम कमेटी को सहयोग राशि प्रदान कर सहयोग किया। मौके पर प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने मोहर्रम ईमाम बाड़ा कमेटी के सदस्यों से कहा कि मोहर्रम का पर्व शांति और भाईचारे का प्रतीक है। इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाने की अपील की। मौके पर बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, पूर्व मुखिया संजय सिंह, अकबर अंसारी, अरुण सिंह, मो गुलाब हुसैन, आशिक अंसारी, हसीब अंसारी, रवानी ख़ां, सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
next
