गढ़वा जिले के तीन खिलाड़ियों का झारखंड अंडर-18 कबड्डी टीम में चयन, जिला कबड्डी संघ ने दी बधाई
गढ़वा जिला से अंडर 18 झारखंड कबड्डी टीम में बालक एवं बालिका वर्ग में तीन खिलाड़ियों के चयन होने पर गढ़वा जिला कबड्डी संघ ने बधाई दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गढ़वा जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि 28 जून से 1 जुलाई तक उत्तराखंड के हरिद्वार में प्रथम राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें झारखंड की टीम भी भाग लेगी।जिसमें झारखंड अंडर 18 बालिका एवं बालक वर्ग में गढ़वा जिले से अंकुश कुमार और संगीता कुमारी दोनों खिलाड़ी मझीआंव प्रखंड के मोरबे गांव के रहने वाले हैं तथा अनिकेत कुमार बिशनपुरा प्रखंड के पिपरीकला गांव का चयन झारखंड टीम में किया गया है। उन्होंने बताया कि 14 एवं 15 जून को बोकारो जिला में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुआ था। इसी खेल के आधार पर गढ़वा जिले के दो बालक एवं एक बालिका का चयन झारखंड टीम में किया गया है, जो गढ़वा जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कम संसाधन में गढ़वा जिला के होनहार खिलाड़ी राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर गढ़वा जिला का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड टीम में चयन होना गढ़वा जिला के इन होनहार खिलाड़ियों के साथ-साथ गढ़वा जिला कबड्डी संघ के सभी पदाधिकारी के मेहनत का परिणाम है।
