“पतरा पुल के पास दिनदहाड़े गोलीबारी, दो घायल”

हजारीबाग// केरेडारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी ओपी थाना क्षेत्र के केरेडारी बड़कागांव मुख्य पथ पर पतरा पुल के समीप दिनदहाड़े चली गोली। दो लोग गंभीर रूप से घायल। एक युवक के सीने के पास लगी है गोली। वहीं एक युवक को बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग भेज दिया गया हैं, दोनों घायल बड़कागांव थाना क्षेत्र के लुरुंगा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, मौके पर पुलिस पहुँची हैं।

You may have missed