गिरिडीह में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर, 14 हजार लाभुकों को मिला 26 करोड़ का लाभ
माननीय नालसा नई दिल्ली एवं माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार आज आज दिनांक 22 जुन 2025 को गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के माध्यम से मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश 6 ने अपने संबोधन में कहा कि आज गिरिडीह जिले के सभी 13 प्रखंडों में श्री राम विलास यादव उपायुक्त सह उपाध्यक्ष ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह एवं डॉ विमल कुमार ,पुलिस अधीक्षक सह सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सहयोग एवं समन्वय से आज का कार्यक्रम किया जा रहा है ।
आज के कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय गिरिडीह में पदस्थापित न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा विभिन्न प्रखंडों में जाकर इस मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारीगण के सहयोग से परिसंपत्तियों का वितरण किया गया है ।
सचिव महोदय , जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री सफदर अली नैयर ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि माननीय नालसा नई दिल्ली एव झालसा रांची के निर्देश पर आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए एवं उन्हें सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ प्रदान करने के लिए जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह कृत संकल्पित है ।गिरिडीह जिला क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति जो अपनी गरीबी और अशिक्षा के कारण संवैधानिक अधिकारों को एवं उचित न्याय पाने से वंचित है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह में नि:संकोच संपर्क स्थापित कर सकते हैं उन्हें त्वरित सुलभ एवं निःशुल्क न्याय देने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सदैव तत्पर है।
विभिन्न 13 प्रखंडों में प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर समाचार लिखे जाने तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं में कुल लगभग 14 हजार लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया जिसमें 26 करोड़ रुपए की धनराशि की परिसंपत्तियों का वितरण आम जनों के बीच किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कर्मचारी गण, पुलिस प्रशासन, मीडिया बंधु ,पारा लीगल वॉलिंटियर्स एवं आम जनों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सचिव महोदय ने कहा कि गिरिडीह जिले में यह अभूतपूर्व कार्य हुआ है।
