भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 11 जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है।

इन जिलों में बोकारो, हजारीबाग, खूॅंटी, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, राॅंची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इसके अलावा, ओडिशा के 4 जिलों में भी बाढ़ का खतरा है। साथ ही भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।