21 जून को पलामू में JLKM का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन, टाइगर जयराम महतो होंगे मुख्य अतिथि
21 जून को झारखंड के इस मानसून मौसम में पारा हाई होने वाली है।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विस्तार,मजबूती और पलामू के आवाज के लिए आ रहे हैं JLKM केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक आदरणीय टाइगर जयराम महतो जी,
21 जून पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉल( टाऊन हॉल) में पलामू प्रमंडलीय स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि JLKM केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक आदरणीय टाइगर जयराम महतो जी होंगे।
इस संबंध में JLKM केंद्रीय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी छतरपुर विधान सभा प्रीति राज ने जानकारी दी है साथ ही सभी पलामू वासियों से अपील की है कि 21 जून को टाऊन हॉल इस सम्मेलन का हिस्सा बने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में साथ दे आपकी साथ ही आपके समस्याओं से लड़ने उन्हें समाधान करने में सहायता ताकत मिलेगी और इस पलामू JLKM परिवार को मजबूती प्रदान करने में मदद होगी,हमसे जितना बन सकता है आपकी सेवा में प्रयास रहेगा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसे अपील करती हूं मैं आप सभी की आभारी रहूंगी।

