युवा अपराध एवं नशा को छोड़ स्वरोजगार अपनाएं – रुचिर तिवारी

युवा अपराध एवं नशा को छोड़ स्वरोजगार अपनाएं – रुचिर तिवारी।

भाकपा जिला सचिव में पोखर खुर्द में हार्डवेयर दुकान का किया उद्घाटन

आज सदर प्रखंड के पोखराहा खुर्द में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने जय मां भगवती हार्डवेयर दुकान का उद्घाटन किया जय मां भगवती हार्डवेयर के प्रोपराइटर विशाल कुमार एवं विकास तिवारी सहित किसान नेता रामराज तिवारी शिव ध्यान तिवारी ,जय तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे मौके पर जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि डाल्टनगंज शहर से दूर पोखराहा खुर्द में हार्डवेयर दुकान खुलना यह बतलाता है कि युवा अब स्वावलंबी रोजगार की ओर भी अग्रसर है ऐसे युवाओं से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलना चाहिए जो युवा पढ़ाई-लिखाई और रोजगार करने की जगह पर अपराध नशा एवं ऑनलाइन जुआ के चपेट में आकर अपना जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं एवं अपने माता-पिता के सपनों को चकनाचूर कर देते हैं साथ ही साथ समाज को भी कष्ट देते हैं । हार्डवेयर दुकान खुलने से इस क्षेत्र के ग्रामीण लोगों को काफी फायदा मिलेगा एवं उनको भाड़ा लगा करके शहर नहीं आना पड़ेगा।