“IPL जश्न में मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़, 11 की मौत, 33 घायल”

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ के दौरान, स्टेडियम एक गेट पर दम घुटने से 11 लोगों की मौत और छह वर्ष की बच्ची समेत 33 लोग घायल हो गए हैं।

यह घटना तब हुई, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रशंसक आईपीएल-2025 चैंपियनशिप में टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे।