नौडीहा पत्रकार विश्वप्रेम कुमार के माता जी का निधन, शोक की लहर
नौडीहा पत्रकार विश्वप्रेम कुमार के माता जी का निधन, शोक की लहर।
नौडीहा जेजेए संगठन के सभी सदस्यों ने शोक जताया।
पलामू जिले के नौड़ीहा बाजार प्रखंड के हिंदी दैनिक अखबार प्रभांत मंत्र के पत्रकार विश्वप्रेम कुमार (मनोज जी) के 55 वर्षीय माता श्रीमति केवलपतिया देवी के अचानक मौत शुक्रवार को करीब 5 बजे शाम को हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के बड़े पुत्र पत्रकार विश्वप्रेम कुमार के द्वारा मुखाग्नि दी गई। अंतिम दाह संस्कार पैतृक गाँव गोबरदाह नदी के तट पर किया गया.. दुखद परिजन के साथ झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन(जेजेए) के नौडीहा प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव, सचिव मनीष कुमार, सदस्य सत्येंद्र चौरसिया, विनय कुमार ने उनके निधन पर परिजनों को ढाढंस दिलाया और
रविदास विकास समिति के अध्यक्ष श्री राम गोविंद राम शिक्षक,मुखिया जितेंद्र कुमार भारती, पंचायत समिति सदस्य शत्रुधन साव,कॉंगेस कमिटी के अध्यक्ष सह वीस सूत्रीय सदस्य नितीश कुमार,बसपा प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार,संरक्षक जुदागिर राम शिक्षक, शिक्षक मनोज कुमार सिंह पटेल,गुरुदत शर्मा,दशरथ कुमार,लल्लू राम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शोक जताया।

