झारखंड बोर्ड में पांकी के छात्रों का जलवा, घर पहुंचकर हुआ सम्मान समारोह

झारखंड बोर्ड 10 वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों को पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद समेत व्यवसाईयों ने किया सम्मानित

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 10 वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम 27 मई को ऑनलाइन जारी करने के बाद परीक्षार्थियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है, इस वर्ष पांकी प्रखंड के बस्ती निवासी शांतनु कुमार गुप्ता पिता हीरा प्रसाद ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97% अंक लाकर प्रखंड टॉप किया है वहीं जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, शांतनु कुमार 485 अंक प्राप्त किए हैं वे राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र हैं वहीं बालिकाओं में प्रगति राज पिता रूपेश कुमार (पत्रकार) 93.2% अंक लाकर प्रखंड का मान बढ़ाने का कार्य किया है।
छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की सूचना प्राप्त होने के बाद प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद समेत प्रखंड के प्रमुख व्यवसाययों ने बुधवार को छात्र-छात्राओं के घर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने कहा कि बड़े ही गर्व की बात है कि अब छोटे से प्रखंड पांकी के भी छात्र-छात्रा रिकॉर्ड अंक प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में प्रखंड का मान बढ़ा रहे हैं, उन्होंने छात्र-छात्राओं समेत अभिभावकों एवं शिक्षकों की जमकर सराहना की की। इस दौरान मौके पर पांकी प्रखंड के मुखिया प्रेम प्रसाद, उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, प्रोजेक्ट हरिवंश नारायण बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रणीत ठाकुर, शिक्षक दीनानाथ प्रसाद, व्यवसाई संजीव गुप्ता, अखिलेश गुप्ता मिट्ठू गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।