8 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून: 16 साल में सबसे जल्दी आगमन, देशभर में आंधी-बारिश का अलर्ट
तय समय से 8 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून यह 16 साल में सबसे जल्दी 28 राज्यों में आंधी बारिश का गर्मी का रेड अलर्ट सादुलपुर मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया है।
यह अपने तय समय से 8 दिन पहले पहुंचा है मौसम विभाग के मुताबिक 16 साल में ऐसा पहली बार हुआ है। जब मानसून इतना जल्दी आया है। 2009 में 9 दिन पहले पहुंचा था मानसून चार दिन से देश के करीब 40 50 किलोमीटर दूर अटका था और शुक्रवार शाम आगे बढ़ा इसके आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचने की संभावना है। एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में जबकि चार जून तक मध्य और पूर्वी भारत को कर कर सकता है। आमतौर मानसून एक जून को केरल पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास वापस लौटना शुरू करता है। अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। मौसम वैज्ञानिकों केअनुसार मानसून की शुरुआत की तारीख और सीजन के दौरान कुल बारिश के बीच दौरान कोई संबंध नहीं है। इसके जल्दी या देर से पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि यह देश के अन्य हिस्सों को भी उसी तरह कर करेगा।

