“युवा समाजसेवी अभिषेक कुमार ‘गोलू’ बने विधान पार्षद प्रतिनिधि, क्षेत्र में हर्ष की लहर”

मुजफ्फरपुर पश्चिमी अनुमंडल के युवा समाजसेवी अभिषेक कुमार उर्फ गोलू जी को माननीय विधान पार्षद श्री वंशीधर ब्रजबासी जी द्वारा मुजफ्फरपुर पश्चिमी अनुमंडल का विधान पार्षद प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

इस मनोनयन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अभिषेक कुमार को शुभकामनाएँ और बधाई दी है। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं समयानुकूल है, क्योंकि अभिषेक कुमार जी युवाओं के बीच लोकप्रिय, कर्मठ एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित हैं।

बधाई देने वालों में जनवादी संघर्ष मोर्चा के समन्वयक प्रभात कुमार प्रभाकर, बिहार युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनबंधु क्रांतिकारी, शिक्षक प्रभात कुमार मिंटू, मुखिया पंकज कुमार सिंह, वार्ड सदस्य लखींद्र ठाकुर, युवा नेता किशोर कुणाल, जिला पार्षद शंकर चौधरी, पंचायत समिति सदस्य राजन चौधरी, तथा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अशोक पासवान सहित अनेक सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों ने अभिषेक कुमार को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।