प्रशिक्षित कार्यकर्ता मेरुदंड बन कर संगठन को मजबूती प्रदान करता है  :  विहिप पलामू

प्रशिक्षित कार्यकर्ता मेरुदंड बन कर संगठन को मजबूती प्रदान करता है  :  विहिप पलामू।

           आज विश्व हिंदू परिषद पलामू के जिला कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद   बजरंग दल और विहिप के महिला शाखा मातृ शक्ति   दुर्गा वाहिनी की एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया।  प्रशिक्षण के बाद जिला बैठक भी हुई।  बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक और संचालन जिला मंत्री अमित तिवारी ने किया।  उसके पूर्व सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।  प्रशिक्षण में विहिप की बैठक प्रारंभ और समाप्त करने की विधि,  विहिप की इतिहास और उपलब्धि तथा अन्य आयामों के बारे में प्रांत सेवा टोली सदस्य सह जिला पालक दामोदर मिश्र ने सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया।  प्रशिक्षण के महत्व के बारे में उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता किसी भी संगठन के लिए मेरुदंड बन उसे मजबूती प्रदान करता है।  सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना चाहिए।  बैठक में प्रांत के द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण वर्ग और उसमें हिस्सा लेने जाने वाले कार्यकर्ताओं के बारे में भी विचार विमर्श किया गया।

          आज के प्रशिक्षण वर्ग सह जिला बैठक में प्रांत सेवा टोली सदस्य सह जिला पालक दामोदर मिश्र,  विभाग मंत्री महेंद्र नाथ,  उपाध्यक्ष अजीत पाठक,   जिला मंत्री अमित तिवारी,   जिला संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव,  विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय,  बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  समरसता प्रमुख दुर्गा वाहिनी संयोजिका कामिनी सिंह,  विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह,  बलो पासना प्रमुख पप्पू लाठ,  चैनपुर प्रखंड मंत्री देवराज शर्मा,  पांडु प्रखंड बजरंग दल संयोजक अंकित सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों से अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।