विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सेवा-सत्कार कार्यक्रम का आयोजन
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सेवा-सत्कार कार्यक्रम का आयोजन
गिरिडीह: विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आज गिरिडीह रेड क्रॉस सोसायटी परिवार की ओर से सेवा-सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शारीरिक समस्याओं से ग्रसित मरीजों की सेवा की गई व जूस-मिठाई, पानी, बिस्किट आदि का वितरण किया गया। रेड क्रॉस के स्टाफ को भी वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने रेड क्रॉस में संचालित सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि यहाँ मात्र 100 रुपये सेवा शुल्क में फिजियोथेरेपी व ओपीडी सेवा दी जा रही है, तथा जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी जाती है। आज विश्व रेड क्रॉस दिवस पर यहां आने वाले मरीजों व पीड़ितों की सेवा-सत्कार करने का अवसर प्राप्त हुआ। मौके पर उप चेयरमैन चरणजीत सिंह सलूजा, उप सचिव निकिता गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल विश्वकर्मा, दशरथ शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।
