मनिका विधायक के सार्थक प्रयास से 24 घंटे के अंदर मनिका को मिला नया ट्रांसफार्मर
मनिका विधायक के सार्थक प्रयास से 24 घंटे के अंदर मनिका को मिला नया ट्रांसफार्मर
मनिका— विधायक रामचंद्र सिंह के सार्थक प्रयास से सिर्फ 24 घंटे के अंदर मनिका के खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, नया ट्रांसफार्मर लगने से मनिका निवासियों के चेहरे पर खुशी दिखी। वहीं नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद मनिका विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, समाजसेवी कामाख्या प्रसाद, कांग्रेस नेता सुरेंद्र भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर दिनेश राय,कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान,भाजयुमो जिलाध्यक्ष छोटू राजा,शंकर दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार गुप्ता,बबन पासवान, शिव प्रसाद, दिलीप विश्वकर्मा,विकास कुमार,बिजली विभाग मनिका के कर्मी समेत कई लोग मौजूद थे, सभी लोगों ने मनिका विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक रामचंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

