पांकी प्रखंड स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का गोलचक्कर क्षतिग्रस्त होने के सप्ताह दिन बात भी नहीं शुरू हुआ मरम्मत कार्य,दुर्घटना की बनी आशंका

d2e5002e-64a5-4c7b-8666-bc947bb4d6be

पांकी प्रखंड स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का गोलचक्कर क्षतिग्रस्त होने के सप्ताह दिन बात भी नहीं शुरू हुआ मरम्मत कार्य,दुर्घटना की बनी आशंका

पांकी प्रखंड के कर्पूरी ठाकुर चौक स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के गोलचक्कर को सप्ताह दिन पूर्व ही एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारी थी जिससे प्रतिमा के किनारे का गोल चक्कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के लगभग सप्ताह दिन बीतने के बावजूद भी न तो क्षतिग्रस्त मलबे को वहां से हटाया गया है और ना ही मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है स्थल पर बिखरे पड़े मलबे के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। आपको बता दें कि कर्पूरी ठाकुर चौक के पास अतिक्रमण किए जाने से सड़क संकीर्ण हो गया है जिससे आए दिन वहां जाम की स्थिति बनी रहती है,स्थानीय लोगों ने इस विषय पर गहरी चिंता व्यक्त की है।