रजिस्टर टू की मांग पर अड़े किसान, तिसरी ब्लॉक में अधिकारियों की एंट्री पर रोक

माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के रिट याचिका संख्या 5925/2022 में पारित आदेश एवं अपर समाहर्ता महोदय गिरिडीह के पत्रांक 1854/2024 के निर्देश के आलोक में रजिस्टर टू का सत्यापित उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विगत 7 दिनों से नीलम कुमारी एवं दासो मुर्मू के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे किसान जनता पार्टी के सदस्यों ने बुधवार को भी किसी अधिकारी कर्मचारी को तिसरी ब्लॉक के अंदर घुसने नहीं दिया। किसान जनता पार्टी के जिला महासचिव भागीरथ राय ने कहा कि रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति देने के लिए तिसरी अंचल अधिकारी ने दो दो बार शुल्क जमा लिया पर रजिस्टर टू काv सत्यापित नहीं दिया। 14 महीना से गरीब आदिवासी मूलवासी रैयत किसान लगातार आंदोलन कर रहा है पर तिसरी अंचल अधिकारी को कोई परवाह नहीं है।जबकि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल में दनादन रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति दिया जा रहा है। विगत 20 मार्च को तिसरी में जब रोड जाम किया गया था तो तिसरी अंचल अधिकारी ने कहा था कि जमुआ जाकर रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति देने का प्रक्रिया का विधि समझ कर आते हैं उसके बाद रजिस्टर टू देंगे लेकिन अब तक रजिस्टर टू नहीं मिला ।इसलिए विवश होकर हम किसानों ने यह संकल्प लिया है कि जब तक रजिस्टर टू नहीं मिलेगा तब तक किसी भी अधिकारी कर्मी को तिसरी ब्लॉक के अंदर घुसने नहीं देंगे चाहे इसके लिए जो भी सजा भुगतना पड़ेगा, हम किसान भुगतने को तैयार हैं। आज तिसरी ब्लॉक जाम करने के कार्यक्रम में मुंशी मुर्मू बैजून मुर्मू, जोशील मरांडी,मदन तुरी,खुशबू देवी, मोहन बेसरा, दशमी देवी, जीतन बेसरा, दहनी देवी, फागू राय, एलिजाबेद मुर्मू, जसिंता मरांडी,सुनीता किस्कू, मानुवेल हंसदा, गीता देवी, सुशीला किस्कू, रूपा सोरेन, अनीता टुडू, संगीता मरांडी, हीरामन राय, सुमनी सोरेन,मुन्ना टुडू, रघु मुर्मू, हीरामणि बास्के, मंजू सोरेन, बिशना मरांडी, चारों मरांडी, बबुआ मरांडी, पानो सोरेन, शांति मरांडी, सुनीता मरांडी, सरिता मरांडी, सरिता देवी, लालिया देवी, तालो हेंब्रम सहित कई सौ किसान उपस्थित रहे।