अष्टमी पर राम भक्तों का स्वागत खुला मंच ने किया पुष्प वर्षा और जल सेवा

राम भक्तों बजरंग बली की जयकारे के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप सामाजिक संस्था ने।अवसर था शनिवार अष्टमी के सुबह रावण दहन का।
अष्टमी तिथि प्रतिवर्ष श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के नेतृत्व में डाॅ राजेन्द्र प्रसाद चौक छहमुहान पर रावण दहन किया जाता है।जिसके कारण राम भक्त श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है।ऐसे में खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप पहल करते हुए पिछले चार वर्षों से रामभक्तो को पेयजल, ग्लूकोज,लीची जूस और बिस्कुट से सेवा करती है।सामान्य तौर पर नवमी को विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के द्वारा शहर में सेवा करती हैं।लेकिन अष्टमी को एकमात्र खुला मंचके द्वारा स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं का सेवा व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाता है।इस दौरान मंच के कार्यक्रम प्रभारी अमित सिन्हा ने बताया कि मंच सामाजिक व धार्मिक गतिविधि में हमेशा तत्पर रहता है।कार्यक्रम सह प्रभारी हिमांशु शेखर ने कहा कि खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप विविधता भरे आयोजन के लिए जाना जाता है।कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने बताया कि मंच सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहता है और भविष्य में मंच सामाजिक गतिविधियों में और अधिक सक्रिय रहेगी।मंच के सह कोषाध्यक्ष रितेश कुमार टिंकू ने कहा कि मंच राम भक्त श्रद्धालुओं की सेवा में खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप सदैव तत्परता के साथ उपलब्ध रहेगा।
कार्यक्रम का समापन मंच के अध्यक्ष नवदीप सिंह ऋषि ने करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप के सभी सदस्यों ने एकजुटता से कार्यक्रम को सफल बनाया है वो काबिले-तारीफ है।
कार्यक्रम में नवीन तिवारी,अमर सहाय,विजय प्रसाद,अरविंद अग्रवाल,राजेश गुप्ता(रेहला),नवीन शरण,मनीष ओझा,बब्लू चावला,नीरज राज, आनंद मोहन,संकेत गुप्ता, शशिकांत आरडी,अमीत कुमार कुकु,मंटु भगत,विमल पाण्डेय, सुमीत पाण्डेय,अनुप कुमार,मन्नत सिंह बग्गा, संजीव सिंह,अनिमेष सिंह,ज्योति वर्मा,चंदन पाल सिंह व कुणाल दारुका समेत कई सदस्य मौजूद थे।