राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता एवं पुस्तक मेला का आयोजन
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता एवं पुस्तक मेला का आयोजन
गढ़वा:–झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा के तत्वावधान में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता एवं पुस्तक मेले का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त शेखर जमुआर ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद उपायुक्त का स्वागत जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा मोमेंटो देकर किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गढ़वा; जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला अपर कार्यक्रम पदाधिकारी, गढ़वा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
उपायुक्त के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेला का अवलोकन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने नवाचार और वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक परियोजनाओं के माध्यम से विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही पुस्तक मेला का भी आयोजन किया गया, मेेला में विभिन्न शैक्षिक और प्रेरणादायक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे छात्रों में पढ़ने की रुचि को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
सम्मेलन का मंच संचालन रंका प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष दुबे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता एवं पुस्तक मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका लकड़ा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, कुलदीपक अग्रवाल, रमन कुमार सिंह, सहायक पंकज कुमार पाण्डेय, दिलीप द्विवेदी, फील्ड मैनेजर नीरज कुमार गिरी शामिल थे। इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीआरपी सहित झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

