मार्च महीने के पहले ही दिन राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 35℃ से ऊपर पहुंच गया
मार्च महीने के पहले ही दिन राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 35℃ से ऊपर पहुंच गया।
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा और सरायकेला खरसावां जिले में 01 मार्च को अधिकतम तापमान 38.9℃ सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो 01 मार्च का अधिकतम तापमान है। वहीं, डाल्टनगंज, चाईबासा, गढ़वा, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 35℃ से ऊपर रहा। मौसम केंद्र राॅंची से जारी आंकड़े के अनुसार 01 मार्च को राज्य के लगभग सभी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से अधिक रिकॉर्ड हुआ है।
