पांकी के डंडार में सार्वजनिक गैर मंजरूआ भूमि की खरीद बिक्री के खिलाफ ग्रामीण हुए गोलबंद, अंचलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पांकी के डंडार में सार्वजनिक गैर मंजरूआ भूमि की खरीद बिक्री के खिलाफ ग्रामीण हुए गोलबंद, अंचलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पांकी प्रखंड के डंडार कला स्थित खाता संख्या 430 एवं प्लॉट 2315 को मुक्त कराने को लेकर डंडार कला पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी राजकुंवर सिंह को ज्ञापन सौंपा है, आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि उक्त जमीन विगत लगभग 100 वर्षों से खेलकूद एवं ताजिया समारोह इत्यादि के लिए सार्वजनिक रूप से उपयोग किया जाता रहा है साथ ही साथ इसी मैदान के पश्चिमी छोर पर प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्वी छोर पर आंगनबाड़ी केंद्र भी स्थित है,
वर्तमान समय में इस जमीन को डंडार कला के एनामुल मियां, अजीज मियां, इस्माइल अंसारी, हलीम अंसारी, रहीस मियां एवं लेयाकत मियां के द्वारा उक्त सार्वजनिक भूमि को जानबूझकर गुपचुप तरीके से जमींदार से खरीद कर लिए, जबकि यह जमीन आम गैर मंजरूआ है, उक्त जमीन का जमींदार अवैध रूप से माल बंधवाकर पैसा कमाने के उद्देश्य से बिक्री करते जा रहे हैं।
मामले की जानकारी जब ग्रामीण जनता को हुई तो बैठक भी हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि ट्रेंच के अंदर जो लगभग सात एकड़ रकबा जिसकी खरीद बिक्री की गई है उसे सार्वजनिक केवाला कर दें, इस पर अजीज मियां एवं लेयाकत मियां के द्वारा अपनी भूल स्वीकार करते हुए केवल सार्वजनिक रूप से कर दिए और कुछ लोग नहीं किया जो आश्वासन देते रहे अभी सामूहिक जमीन में डंडार कला गांव निवासी इनामुल मियां पिता करमुद्दीन मियां के द्वारा पुनः जमीन पर कब्जा करने के लिए कार्य शुरू किया एवं सीमांकन जा रहा है जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से उक्त कार्य को तत्काल रोकने शांति भंग होने की संभावना व्यक्त करते हुए केवाल को निरस्त करने हेतु अंचलाधिकारी से मांग की है।
इस दौरान मौके पर ग्रामीण मोहम्मद इकबाल अख्तर मियां मोइन आलम मोहम्मद बदरुद्दीन छोटू अंसारी पहलाम मियां फातिमा बीबी अकबरी बीवी सजदा बीवी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

You may have missed