स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ समाज का निर्माण छुपा है – अविनाश देव

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ समाज का निर्माण छुपा है – अविनाश देव
मेदिनीनगर – पलामू जिला स्वर्णकार संघ द्वारा आयोजित लोन मेला सह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्थानीय नगर भवन में किया गया जहां बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा जौहरी एवं जिला अध्यक्ष धनंजय सोनी अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ मोमेंटो देकर स्वागत किए। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम कि शुरुआत किए। स्वर्णकार संघ द्वारा सभा को संबोधित करने का मौका दिया गया। सभा को संबोधित करते हमने कहा,अगर समाज के सभी वर्ग इसी तरह से लोन+स्वास्थ= समृद्ध समाज के फॉर्मूला से आगे बढ़े तो निश्चित ही समाज में आपसी प्रेम भाईचारा एकता और अखंडता बढ़ी रहेगी। सच में स्वर्णकार संघ ने समृद्ध समाज के जो परिकल्पना कि है वह काबिल – ए – तारीफ है। अपनी मेहनत के गाढ़ी कमाई को एक दिन यही छोड़ कर कूच कर जाना है तो फिर धन संचय का मोह क्या? सोसाइटी के लिए कुछ छोड़ कर जाना ही नेक नियति है।हम लोग को रतन टाटा और लता मंगेशकर से सीखना चाहिए। संघ को एक सुझाव देना चाहेंगे की मुनाफ़ाखोरी के दौर में सस्ते दर पर स्वर्णकार रिलीफ सोसाइटी अस्पताल खोल कर गरीबों के हित में काम करना चाहिए। एकीकृत पलामू में बड़ी आबादी के बावयूद कैंसर व असाध्य बीमारियों का इलाज़ नहीं है। इस तरह के आयोजन के लिए स्वर्णकार बंधु को भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं। आशा है इस तरह का आयोजन संघ हमेशा करते रहेगा। इस तरह के आयोजन से पलामू प्रमंडल विकासशील जिलों में शुमार हो रहा है।जहां जब जरूरत होगी हम संघ के साथ हर संभव मदद लेकर खड़े रहेंगे। अगर सभी समाज के संघ को आपसी कॉर्डिनेशन बना कर काम किया जाए तो हमारी राजनीतिक ताकत बढ़ेगा और समाज में व्याप्त कुरीति अंधविश्वास दहेज महिला हिंसा भी खत्म होगी। बहुत बहुत शुक्रिया!