251 नहीं, अब और भी बेटियों की डोली सजेगी – सामूहिक विवाह की तैयारी अंतिम चरण में

251 नहीं, अब और भी बेटियों की डोली सजेगी – सामूहिक विवाह की तैयारी अंतिम चरण में

गढ़वा: कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था द्वारा बुधवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने बताया कि आगामी 19 फरवरी को 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाना है। इस भव्य आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

251 से अधिक कन्याओं के आवेदन आए

विकास माली ने बताया कि पहले संस्था ने 251 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य रखा था, लेकिन कार्यालय में इससे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह देख संस्था ने निर्णय लिया कि कोई भी योग्य कन्या विवाह से वंचित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा, “हम हर कन्या को पूरे सम्मान और गृहस्थी के सामान के साथ विदा करेंगे।”

9 फरवरी से शुरू होगी आवेदन जांच प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि 9 फरवरी से सभी आवेदनों की जांच शुरू होगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नाबालिग कन्या विवाह में शामिल न हो। कोई महिला सिर्फ विवाह उपहार (गृहस्थी सामग्री) के लालच में दूसरी बार शादी में शामिल न हो। संस्था ने कहा कि वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि आयोजन पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हो। उन्होंने समाज के संपन्न लोगों से भी इस पुनीत कार्य में योगदान देने की अपील की।

सामूहिक विवाह से समाज में जागरूकता

संस्था का मानना है कि सामूहिक विवाह न सिर्फ निर्धन परिवारों की मदद करता है, बल्कि बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को भी रोकने में सहायक सिद्ध होता है। संस्था द्वारा आयोजित इस विवाह समारोह में समाज के कई गणमान्य व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।

संपन्न परिवार भी आएं आगे

विकास माली ने कहा कि सामूहिक विवाह सिर्फ गरीबों की मदद के लिए नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश देने के लिए भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि संपन्न परिवारों को भी अपने बच्चों की शादी सादगी से करनी चाहिए ताकि समाज में दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाओं का अंत हो सके। मौके पर विकास माली के अलावा कोरवाडीह मुखिया शरीफ अंसारी, विभूति पांडे आदि लोग शामिल थे।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş