भाजपा संगठन पर्व गढ़वा में कार्यशाला संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिले दिशा
भाजपा संगठन पर्व को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला पिंडरा स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि गढ़वा जिले में संगठन पर्व सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है संगठन के चुनाव में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा पुर्व प्रदेश अध्यक्ष सह गढ़वा जिला पर्यवेक्षक दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा एक मात्र ऐसा पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र कायम है उन्होंने कहा कि जिले में इस बार बुथ अध्यक्ष से लेकर मंडल एवं जिलाध्यक्ष तक का चयन चुनाव के माध्यम से होगा। जिस मंडल में बुथ कमिटी का गठन पुरा नही होगा। उस मंडल में चुनावी प्रक्रिया को रोक दिया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह गढ़वा जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनाव को लेकर पांच से सात फरवरी तक मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। जिसमें बुथ से लेकर मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा पुर्व जिलाध्यक्ष चुनाव सह अधिकारी ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा पार्टी है जहां चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से अध्यक्ष चुने जाते हैं जिसमें पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता वोट कर के अपनी सहमति देंगे। कार्यक्रम को पुर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पाण्डेय विनोद तिवारी
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मधुलता कुमारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरज गुप्ता गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी मीना गुप्ता जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ब्रजेश उपाध्याय ब्रजेन्द्र पाठक सरोज सिंह मनीष गुप्ता रामशीष तिवारी उदय कुशवाहा लक्ष्मण राम मीरा यादव शुभम गुप्ता अभिषेक कश्यप कंचन जायसवाल विनय चंद्रवंशी उमेश कश्यप बलराम यादव पवन कुमार इंद्रमणि जायसवाल विकास तिवारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय अनवर साह कैलाश कश्यप टिंकू गुप्ता राजकुमार विश्वकर्मा जितेन्द्र चंद्रवंशी अमित तिवारी सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

